Madhu varma

Add To collaction

लेखनी कविता - कौरव कौन, कौन पांडव -अटल बिहारी वाजपेयी

कौरव कौन, कौन पांडव -अटल बिहारी वाजपेयी 


कौरव कौन
 कौन पांडव,
टेढ़ा सवाल है|
दोनों ओर शकुनि
 का फैला
 कूटजाल है|
धर्मराज ने छोड़ी नहीं
 जुए की लत है|
हर पंचायत में
 पांचाली
 अपमानित है|
बिना कृष्ण के
 आज
 महाभारत होना है,
कोई राजा बने,
रंक को तो रोना है|

   0
0 Comments